फिरोजाबाद सीट पर 25 साल बाद खिला कमल

0

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चाचा-भतीजे की चुनावी जंग में भाजपा ने 25 साल बाद जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार को हराया है। 



फिरोजाबाद, 23 मई (हि.स.)। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चाचा-भतीजे की चुनावी जंग में भाजपा ने 25 साल बाद जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार को हराया है।
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सैफई परिवार के सदस्य सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव गठबंधन के उम्मीदवार थे तो उनके चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उनके सामने चुनावी मैदान में थे।  भाजपा ने अपने पुराने जमीनी कार्यकर्ता डाॅ. चन्द्रसेन जादौन को उम्मीदवार बनाया था। चाचा-भतीजे की चुनावी जंग और मोदी लहर के चलते भाजपा उम्मीदवार ने 25 साल बाद फिरोजाबाद सीट पर जीत दर्ज कराते हुये कमल खिलाया है। गठबंधन के उम्मीदवार अक्षय यादव दूसरे व प्रसपा उम्मीदवार शिवपाल यादव तीसरे स्थान पर रहे।
 चुनाव परिणाम में भाजपा उम्मीदवार डाॅ. चन्द्रसेन जादौन को 495819, गठबंधन उम्मीदवार अक्षय यादव को 467038 व प्रसपा के शिवपाल यादव को 91869 मत प्राप्त हुये। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार डाॅ चन्द्रसेन जादौन ने 28781 वोटो से जीत का परचम लहराया है। उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। भाजपा उम्मीदवार की जीत पर भाजपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की खुशी मनाते हुये पटाके छोडे गये एवं मिठाईया बांंटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *