लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी और शाह को दी बधाई

0

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।



नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। उन्होंने दोनों नेताओं को दिए बधाई संदेश में कहा कि भारत जैसे बड़े देश में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होना खुशी का अनुभव कराता है।

आडवाणी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि इस चुनाव में अभूतपूर्व सफलता दिलाने के लिए नरेन्द्र भाई को दिल से बधाई। अमित भाई शाह ने भाजपा अध्यक्ष के तौर पर और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संदेश को हर मतदाता तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है।

वरिष्ठ नेता ने देश में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि भारत जैसे बड़े और विभिन्नता पूर्ण देश में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं और एजेंसियों को बधाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *