बंगाल में 24 सीटों पर तृणमूल, 17 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को बढ़त.

0

आम चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। 



कोलकाता, 23 मई (हि.स.)। आम चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक राज्य की सभी 42 सीटों का रुझान सामने आ गया है। इसमें से 24 पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बनाकर रखी है। 17 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि बाकी एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बरकरार रखी है। एक सीट पर कांग्रेस के बढ़त है वह मुर्शिदाबाद की बरहमपुर सीट है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर मौजूदा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव लड़ा है।
जिन 24 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमा कर रखा है उसने कुछ वीआईपी सीटे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपने मौजूदा डायमंड हार्बर संसदीय सीट पर भारी अंतर से बढ़त बना कर रखा है। इसी तरह से उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट से तृणमूल संसदीय दल के पूर्व अध्यक्ष सुदीप बनर्जी ने भी बढ़त बनाकर रखी है। दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से तृणमूल की उम्मीदवार माला रॉय आगे चल रही हैं। वीआईपी सीटों में से सबसे खास उत्तर 24 परगना की बैरकपुर संसदीय सीट है। यहां से दोपहर 12 बजे के करीब भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने बढ़त बनाकर रखी है। हालांकि यहां कांटे की टक्कर हो रही है। सुबह 10 बजे तक तृणमूल उम्मीदवार और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बढ़त बनाकर रखी थी। 12 बजे के करीब आंकड़े बदल गए हैं। अर्जुन सिंह करीब 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आसनसोल संसदीय भी बेहद खास हैं। यहां से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो लगातार बढ़त बनाते हुए जा रहे हैं। 12 बजे तक उन्होंने करीब 66967 वोटों के अंतर से बढ़त बना कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *