समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तान में 40 करोड़ की हेरोइन बरामद.
अमृतसर , 21 मई ( हि.स. )। पाकिस्तान के रेलवे अधिकारियों ने समझौता एक्सप्रेस से भारत में तस्करी की जाने वाली आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
ये हेरोइन 11 पैकटों में थी और भारत जाने वाली समझौता एक्सप्रेस रेलगाड़ी के माल डिब्बा नंबर 60113 में प्रेशर सिलेंडर में छुपाई हुई थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हेरोइन की कीमत 40 करोड़ रुपये है। अभी जाँच हो रही है कि डिब्बे में रखा गया सिलेंडर किसका था।
