मुम्बई, 21 मई (हि स)। ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान से जुड़े एक।मीम पर टिप्पणी करके विवादों में आये विवेक ओबेरॉय ने मंगलवार को अपना कमेंट हटाते हुए माफी मांग ली। अपनी पोस्ट में विवेक ने लिखा कि मैं किसी महिला का अपमान करने की बात सोच भी नहीं सकता। अगर एक भी।महिला को इससे दुख हुआ हो तो मैं माफी मांगने के साथ अपना कमेंट हटा रहा हूँ। कल पूरे दिन इस मीम को लेकर हंगामा होता रहा। सोनम कपूर ने भी इस मीम को लेकर विवेक की आलोचना की। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में विवेक ने सोनम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे फिल्मों में ओवर एक्ट करती हैं। उधर इस मीम का हिस्सा रहे सलमान खान ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देते। बच्चन परिवार ने भी इस।मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। विवाद बढ़ जाने पर कल विवेक ने माफी मांगने से मना कर दिया था। कल ही विवेक की टिप्पणियों पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने उनको नोटिस जारी कर दिया था। विवेक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इसी कारण से सोशल मीडिया पर विवेक के आलोचक इसे फ़िल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *