दे दे प्यार दे की कमाई 44 करोड़

0

मुम्बई, 21 मई (हि स)। अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की त्रिकोणीय प्रेमकथा दे दे प्यार दे के लिए सोमवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रहा। रिलीज के पहले वीकेंड में 38 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार करने वाली इस फ़िल्म ने सोमवार की चुनौती को पार करते हुए 6 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखी। चार दिनों में इस फ़िल्म का कारोबार 44.73 करोड़ तक हो चुका है। सोमवार के आंकड़ों के बाद फिल्मी कारोबार के जानकार मान रहे हैं कि पहले सप्ताह में फ़िल्म का कारोबार 60 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। फ़िल्म का कुल बजट 75 करोड़ आंका गया है। जानकारों के मुताबिक, दूसरे वीकेंड तक फ़िल्म अपनी लागत वसूल कर सकती है। लवरंजन और टी सीरीज द्वारा मिलकर बनाई गई इस फ़िल्म का निर्देशन अकिव अली ने किया है, जिनकी ये पहली फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति को लेकर है, जो अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहता है। 50 साल की उम्र में उसको अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *