नेपाल के कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड 24वीं बार किया एवरेस्ट फतह

0

काठमांडू, 21 मई (हि.स.)। नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 24वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया के इकलौते पर्वतारोही हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक हफ्ते में दूसरी बार एवरेस्ट पर चढ़ाई कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 15 मई को वे 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे। कामी 1994 में पहली बार 25 साल की उम्र इस चोटी पर पहुंचे थे।
 50 साल के कामी सोलुखुंबू जिले के थामे गांव के रहने वाले कामी ने सोमवार रात को चढ़ाई शुरू की थी। वे मंगलवार सुबह 6:38 बजे सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच गए। कामी माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ के-2, चो-ओयू, लोस्ते और अन्नापूर्णा की भी चढ़ाई कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *