अंबिकापुर: सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

0

अंबिकापुर, 20 मई (हि.स.)। अंबिकापुर-बनारस मॉर्केट घाट पेंडारी में सोमवार तड़के एक ट्रक और एक बोलेरो में भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बोलोरो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम भाला विजय नगर के रहने वाले थे। ये लोग एक बोलेरो में माता कुदरगढ़ धाम जा रहे थे। सोमवार के तड़के पेंडारी घाट के पास मोड़ पर सरिया से लदे एक ट्रक से बोलोरो की भिड़ंत हो गई। ट्रक पलट गया और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलोरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह से बोलोरो में फंसे हुए थे। गैस कटर के माध्यम से शवों को बाहर निकाला गया है। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। इन सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *