राजकुमार संतोषी की नई फिल्म शुरू

0

मुम्बई, 18 मई (हि स)। नए चेहरों के साथ एक प्रेमकथा लेकर राजकुमार संतोषी एक बार फिर निर्देशन के मैदान में वापसी कर रहे हैं। संतोषी की वापसी की इस फ़िल्म का टाइटल बेड बॉय तय हुआ है। साथ ही कास्टिंग भी अभी घोषित नहीं की गई है। इस फ़िल्म को लेकर ये जानकारी मिली है कि शुक्रवार से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू हो गयी है। कहा जा रहा है कि जून में फ़िल्म के पहले पोस्टर के साथ इसके कलाकारों की घोषणा की जाएगी। 90 के दशक में सनी देओल के साथ घायल, घातक और दामिनी जैसी फिल्मों की कामयाबी से चमके राजकुमार संतोषी ने पुकार, चाइना गेट और अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्मों का निर्देशन किया। शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो की नाकामी ने उनको घर बैठा दिया था। उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ सारागढ़ी के युद्ध पर फ़िल्म शुरु की थी, लेकिन इसी कहानी पर अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी बन गयी और संतोषी की फ़िल्म अटक गई। कुछ दिनों पहले उन्होंने सनी देओल के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की थी, जो शुरू नहीं हुई। सनी देओल इस वक्त राजनीति के मैदान में व्यस्त हैं और पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *