अनुराग बसु खेलेंगे लूडो.

0

मुम्बई, 18 मई (हि स)। अनुराग बसु की निर्माणाधीन फ़िल्म का टाइटल लूडो रखा गया है। इस फ़िल्म की।मुख्य भूमिकाओं में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फ़ातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर हैं। इस फ़िल्म को अगले साल जनवरी में रिलीज किया जाना है। ये फ़िल्म अनुराग बसु की फ़िल्म ए लाइफ इन मेट्रो के सिक्वल के तौर पर बन रही है। अनुराग बसु की पिछली फिल्म जग्गा जासूस 2015 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हुई थी। कुछ दिनों पहले अनुराग बसु उस वक्त खबरों में आये थे, जब खबर आई थी कि उन्होंने अगली फिल्म इमली में कंगना के रोल के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया है। कंगना को अनुराग ने अपनी फिल्म गैंगस्टर में पहला ब्रेक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *