खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने वाली 32 उड़ानों को दूसरे जगह डायवर्ट किया गया

0

नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)।खराब मौसम के वजह से दिल्ली आने वाली 32 उड़ानों को दूसरे हवाईअड्डों की ओर डायवर्ट कर दिया गया। यह जानकारी दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी के अनुसार, ‘‘बारिश और हवा के चलते उड़ानों को दिल्ली से आसपास के हवाई अड्डों लखनऊ, जयपुर और अमृतसर भेजा गया है।’’ शाम चार से पांच बजे के बीच 10 उड़ानों को जबकि रात नौ से 10 बजे के बीच 22 उड़ानों को खराब मौसम के कारण दूसरे स्थानों पर भेजा गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *