रोइंग खिलाड़ी दत्तु के खिलाफ पत्नी को प्रताड़‍ित करने का आरोप, मामला दर्ज

0

नासिक, 18 मई (हि.स.)। एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड दिलाने वाले मशहूर रोइंग खिलाड़ी दत्तु बाबन भोकनाल की पत्नी आशा दत्तु भोकनाल ने शुक्रवार को उन पर दहेज उत्पीड़न और शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि दत्तु के परिवार वालों ने आशा द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोइंग खिलाड़ी दत्तु बाबन भोकनाल की पत्नी आशा दत्तु भोकनाल ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुणे में भारतीय सेना में काम कर रहे भोकनाल को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आरोपित बनाया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी शिकायत में आशा ने कहा कि वह दत्तु भोकनाल से 2015 में मिली थी। इसके बाद वह दोस्त बने और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने पुणे के मंदिर में चुपके से शादी कर ली। बाद में दोनों परिवारों ने मिलकर औपचारिक शादी करवाई। शादी के कुछ महीनों बाद दत्तु ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और यह 15 महीनों तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *