आईसीसी ने विश्व कप के आधिकारिक गीत “स्टैंड बाय” का किया शुभारम्भ

0

दुबई, 17 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकट परिषद (आईसीसी)  ने शुक्रवार को क्रिकेट विश्व कप 2019 के आधिकारिक गीत “स्टैंड बाय” का शुभारम्भ किया। इस गीत को ब्रेकआउट कलाकार लोरिन और यूके के सबसे सफल और प्रभावशाली बास बैंड रुड़ीमेंटल के आपसी सहयोग से तैयार किया गया है।

वर्ष 2011 में गठित हुए रुडिमेंटल ने तब से लेकर आज तक 2 मिलियन से अधिक एलबम बेचे हैं। यह गीत अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस गीत के वीडियों में इंग्लैंड के पूर्व हरफ़नमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी नजर आ रहे हैं।  इस गाने की मेज़बानी बीबीसी रेडियो 1 डीजे, ग्रेग जेम्स और एंड्रयू फ्लिंटॉफ करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप एक विशाल आयोजन है और दुनिया भर से तक़रीबन 45 मिलियन से अधिक दर्शकों को यह आकर्षित करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *