सलमान की भारत का नया गाना हुआ लांच

0

मुम्बई, 17 मई (हि स)। सलमान खान की ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म भारत का नया गाना जिंदा है… शुक्रवार को मुम्बई में आयोजित एक समारोह में लांच किया गया। अब तक इस फ़िल्म के चार गाने लांच हो चुके हैं, लेकिन वे सभी सीधे सोशल मीडिया पर लॉन्च हुए थे। ये भारत फ़िल्म का पहला गाना रहा, जिसे समारोह में लॉन्च किया गया।
इस मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ मौजूद थे। सलमान ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी टीम ने आम जनता के लिए मनोरंजक फ़िल्म बनाई है। सलमान ने इस मौके पर सिर्फ अपनी फिल्म की बात की। चुनाव तथा अन्य मुद्दों पर उन्होंने कोई बात नहीं की। आज लांच हुए गाने की एक खास बात ये है कि इसका लेखन फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जाफर ने किया है। गाने को कंपोज भी उन्होने ही किया है।
ये पहला मौका है, जब अली अब्बास ने गाने को लेकर किस्मत आजमाई है।।उनका कहना था कि ये उन्होंने शौकिया तौर पर किया है। उन्होंने इस संभावना से मना किया कि वे अगली बार खुद गाना गाएंगे। अली अब्बास ने भी दावा किया कि फ़िल्म आम दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *