एफ 16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 घायल

0

वाशिंगटन, 17 मई (हि.स.)। अमेरिका का एक एफ -16 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग के दौरान दक्षिण केलिफ़ोर्निया स्थित वेयर हाउस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 12 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। विमान चालक ने बड़ी कुशलता के साथ इन सभी को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया।

विमान दुर्घटना लॉस एंजेल्स से 50 मील पूर्व में गुरुवार अपरानह हुई है। हादसे का जो वीडियो तैयार किया गया है, उससे ज़ाहिर होता है कि इस इंडस्ट्रियल क्षेत्र में वेयर हाउस की छत पर ऐसा कोई नुक़ीला लोगों बोर्ड लगा था। उसी के चलते यह हादसा हुआ है। केलिफ़ोर्निया की रिवरसाइड  फ़ारेस्ट डिपार्टमेंट के कैप्टन फ़रनेंडो हेरेरा ने बताया है कि घायलों का उपचार जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *