ममता की तालिबानी सक्रियता के चलते निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं: गिरिराज

0

बंगाल को पाकिस्तान बनाना चाह रही हैं ममता बनर्जी: भाजयुमो 
बेगूसराय,16 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में भाजपा कार्यकताओं पर हमले की घटना को लेकर बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ प्रदेश भाजयुमो के मीडिया प्रभारी ने भी ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है।
पार्टी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल गये गिरिराज सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि ‘जब तक ममता बनर्जी की तालिबानी सक्रियता बंगाल में जारी है, तबतक अंतिम चरण का निष्पक्ष चुनाव और निष्पक्ष मतगणना की उम्मीद नहीं है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।’ वहीं, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भी ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार विरेश ने गुरुवार को बेगूसराय में कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को पाकिस्तान बनाना चाह रही है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रह रहे हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द बोले जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। वीरेश ने कहा कि ममता बनर्जी को अविलंब बर्खास्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में बंगाल में बहुत बड़ी हिंसा होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *