पलवल में आनर किलिंग, बाप ने बेटी को जलाया जिंदा

0

पलवल, 16 मई (हि.स.)। पलवल में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता पर अपनी पुत्री को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल में कराने के लिए आवेदन किया है।
पुलिस ने गांव के देवी सिंह की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को जांच अधिकारी एसआई मनोज कुमार ने बताया कि गांव दीघोट निवासी गंगाराम की 15 वर्षीय पुत्र सोनम दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उसका किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था, इसको लेकर उसके पिता गंगाराम ने कई बार समझाया भी था। मगर बुधवार दोपहर बाद गंगाराम ने अपनी पुत्री सोनम की घर में आग लगाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में गांव निवासी देवी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार सायं घर से मितरोल रोड की तरफ जा रहा था। जब वह गांव निवासी गंगाराम के मकान के पास पहुंचा तो देखा कि गंगाराम अपने घर से तेज गति से निकल रहा था। देवी सिंह को वहां पर जलने की बदबू आ रही थी तो उसे गंगाराम के मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां कमरे के अंदर गंगाराम की पुत्री सोनम जली हुई अवस्था में मृत पड़ी थी और उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गंगाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *