भारत ने 19 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा

0

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। भारतीय प्रशासन ने मंगलवार को 19 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया जो अटारी-बाघा बॉर्डर से अपने देश पहुंच गए हैं। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि इन लोगों को देश में अवैध तरीके से रहने और जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में जेल से रिहा हुए कैदी विकास अहमद ने बताया कि मुझे साल 2009 में भारत में बिना वीजा के रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह वहां बिना वीजा के चार साल तक रहा जिसके लिए उसे 10 साल की सजा हुई। उसने कहा कि वह अगली बार वैध तरीके से भारत जाना चाहता है।

पेशे से मछुआरे मुस्तफा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों सरकार अपनी जेलों से विदेशी कैदियों को रिहा कर देना चाहिए। विदित हो कि मुस्तफा ने 13 साल भारतीय जेल में गुजारे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल में भारत और पाकिस्तान  देशों ने सदभावना के तहत एक दूसरे देश के कैदियों को रिहा करना शुरू किया है। इससे पहले पाकिस्तान ने 30 अप्रैल को 60 भारतीय कैदियों को रिहा किया था जिनमें से 55 मछुआरे शामिल  थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *