जो लोग मुझे गाली दे रहे हैं, जनता उनको जवाब देगी : नरेन्द्र मोदी

0

बलिया, 14 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा, ‘महामिलावटी लोग मेरी जाति पूछ रहे हैं। मेरी एक ही जाति है गरीबी। इन लोगों ने जाति की राजनिति पर अपने महल बनाए हैं। महामिलावटी लोगों ने सत्ता के लिए आपको लूटा है। विपक्ष मुझे गालियां दे रहा है। जनता विपक्ष को इन गालियों का जवाब देगी। मैं नहीं चाहता कि आपके बच्चे गरीब हों। इस स्थिति को बदलनना है। आप लोग यह सोच रहे होंगे कि मोदी यह काम कैसे कर पायेगा। मैं इसीलिए कर पाऊंगा कि आपके बीच से आया हूं। मैने गरीबी और पिछड़ेपन को देखा है। मैं अपने लिए नहीं, आपके लिए जीता हूं। मुझे देश के लिए जीना और मरना है। मैंने कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लिया है। मै जाति पर पक्षपात नहीं करता हूं। मैने किसी की जाति पूछकर सुविधाएं नहीं दी हैं। मेरी सरकार में गरीबों के लिए सुविधाएं हैं। उज्ज्वल योजना के तहत गैस कनेक्शन, बिजली और आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए पांच लाख रुपये, गरीबों को आवास दिलाए हैं।’
उन्होंने कहा कि सेना को खुली छूट दी गई है। पाकिस्तान को सबक सिखाया है। इसका परिणाम सर्जिकल और एयर स्ट्राइक है। सेना को खुली छूट देने से आतंकवादी और उनके आका परेशान हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सपा हो, बसपा हो या कांग्रेस हो, सभी एक ही काम में जुट गए हैं कि मोदी को गाली दो। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब मेरे लिए उन लोगों के मुंह से गाली नहीं निकली हो। चुनाव के छह चरण पूरे होने के बाद विपक्ष में बौखलाहट है। यह हार की हताशा है। मैं गालियों को उपहार मानता हूं। जो लोग मुझे गाली दे रहे, जनता उन्हें जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *