साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुने गए विराट कोहली

0

मुंबई, 14 मई (हि.स.)। सीएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर)  ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और बल्लेबाज चुना गया है। कोहली के अलावा रोहित शर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया है जबकि जसप्रीत बुमराह को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया है।

आस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुने गए हैं। टी-20 प्रारूप में साल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अफगानिस्तान के राशिद खान बने हैं।

भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। मोहिंदर अमरनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है।

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई हैं। घरेलू क्रिकेट में आशुतोष अमन को डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर और यशस्वी जायसवाल को जूनियर क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *