धर्म नहीं, वोट की रक्षा के लिए रूप बदलता है गांधी परिवार: गिरिराज

0

बेगूसराय,14मई (हि.स.)। विपक्ष पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले  केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने मंगलवार को प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है।

अपने बयानों के लिए चर्चित गिरिराज सिंह भाषण के साथ -साथ टि्वटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विपक्ष पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।
अब उन्होंने टि्वटर पर प्रियंका गांधी के उज्जैन में पूजा और अजमेर में जियारत के साथ युवा कांग्रेस द्वारा केरल में की जा रही गोकशी के चार फोटो शेयर करते हुए जोरदार हमला किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि ‘गांधी परिवार धर्म की रक्षा नहीं, वोट की रक्षा के लिए रूप बदलते हैं। यह वोटरों के प्रतिशत को देखते हुए रूप बदलते हैं। कांग्रेसी उज्जैन में महाकाल की पूजा का दिखावा करते हैं और केरल में महादेव के नंदी को काटते हैं। जय हो मोदी की, इन लोगों को मंदिर में सर झुकाने के लिए मजबूर कर दिया।’
इधर गिरिराज सिंह के ट्वीट करते ही लोग टूट पड़े हैं तथा दो हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट और लाइक कमेंट कर अपनी जमकर भड़ास निकाली है। कन्हैया के समर्थक  समेत दोनों पक्ष के समर्थक रिट्वीट में विभिन्न मुद्दों को उभार कर सनसनी फैला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *