सभासद रवि वर्मा को बदमाशों ने गोली मारी

0

गाजियाबाद,14 मई (हि.स.) मोदीनगर थाना क्षेत्र के सारा रोड पर सोमवार की देर रात दो मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने सभासद रवि वर्मा पर हमला कर दिया। उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। वर्मा को गंभीर हालत में मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सारा रोड गोविंदपुरी निवासी रवि वर्मा ((35) सुपुत्र चमन वर्मा वार्ड संख्या 16 से सभासद हैं। सोमवार को वह अपने मामा के यहां दावत खाने गए थे। वहां से रात करीब साढ़े 11 बजे स्कूटी से लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर दूर पहले दो मोटरसाइकिल सवार आये तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मारकर फरार हो गए। रवि वर्मा गिर गए। तब तक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रवि को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें मेरठ के केएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस चमन वर्मा की तहरीर पर मामला दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *