पालघर में अपहरणकर्ताओं ने की व्यापारी की हत्या, तीन गिरफ्तार

0

 मुंबई,14 मई (हि.स.)। पालघर से अपहरण किये गए व्यापारी की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले में नामजद मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार  किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक योगेश चौहाण ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी आरिफ अली का गुरुवार को अपहरण कर गाड़ी में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। और भिरवाड़ी गांव के पास आरिफ का शव जलाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी प्रशांत संखे और चिन्नू उर्फ समदेव संखे को गुजरात के वापी से गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी प्रशांत गोरख महाजन को जलगांव के अमलनेर इलाके से गिरफ्तार किया है। चौहाण ने बताया कि आरोपी प्रशांत संखे का आरिफ अली से व्यवसाय को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर उसने आरिफ की हत्या का प्लान बनाया था। चौहाण ने कहा कि मामले में प्रयोग की गई स्कार्पियो सहित दो गाड़ियों को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *