लोकसभा चुनाव : छठे चरण में 61.04 प्रतिशत मतदान

0

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.) । लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों की 59 सीटों पर रविवार को औसतन 61.04 प्रतिशत मतदान हुआ। ये आंकड़े शाम सात बजे तक के हैं, जिनमें कुछ बदलाव की संभावना है।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम सात बजे तक बिहार की चार सीटों पर 59.29 प्रतिशत, हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 62.55 प्रतिशत, मध्यप्रदेश की आठ सीटों पर 60.40 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 53.25 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 80.16 प्रतिशत, झारखंड की चार सीटों पर 64.66 प्रतिशत और दिल्ली की सभी सातों सीटों पर 55.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इस चरण में 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 54 उम्मीदवार भाजपा, बसपा से 49, कांग्रेस से 46, शिवसेना 16, आप 12, भाकपा 7 और माकपा 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *