यूएई के फुजेराह बंदरगाह में ताबड़तोड़ धमाका, आग लगी

0

आबूधाबी, 12 मई (हि.स.)। संयुक्त अरब अमीरात के बंदरगाह फुजेराह शहर में रविवार तड़के ताबड़तोड़ कई धमाके हुए। इसके बाद भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में सात से दस टैंकर आ गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। स्थानीय प्रसारक अल मायादीन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समय सुबह चार बजे से दस बजे तक कई धमाके हुए।
हालांकि विस्फोट के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। एक चश्मदीद ने कहा कि आग लगने के बाद फ्रांस और अमेरिका के कई लड़ाकू विमान बंदरगाह शहर के उपर उड़ते दिखई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *