भाषण दे रहे अमित शाह ने मंच पर नित्यानंद को दी नसीहत

0

आरा,12 मई(हि.स.)।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय नप गए।

हुआ यह कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आरा में आर के सिंह की जीत को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, लोगों से आर के सिंह की जीत के लिए हाथ उठाकर समर्थन करवा रहे थे और उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषणों से दूर मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय अगल -बगल के नेताओं से बातचीत करने में व्यस्त थे।आवाज तेज होने से अमित शाह का ध्यान भंग हुआ और जब उन्होंने मुड़ कर देखा तो नित्यानंद राय को बातचीत करते हुए देख लिया।
अमित शाह ने भाषण को ब्रेक दिया और नित्यानंद राय से मंच पर बातचीत न करने की हिदायत दे डाली।
अमित शाह की हिदायत के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भाषण सुनने में लग गए। अमित शाह द्वारा नित्यानंद राय को नसीहत देने की आम अवाम में खूब चर्चा हो रही है।रविवार को भी चाय- पान की दुकानों से लेकर खेत और खलिहानों तक में इस बात की चर्चा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *