कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित दस लोग घर में नजरबंद

0

प्रतापगढ़, 12 मई (हि.स.)। प्रतापगढ़ लोकसभा संसदीय सीट के लिए रविवार को हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित दस लोगों को नजरबंद किया है। इन सभी को केवल मतदान करने के लिए अपने-अपने बूथों तक जाने की इजाजत दी गई है।
प्रतापगढ़ में मतदान के दिन जिला प्रशासन द्वारा पाबंद किए गए व्यक्तियों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, विनोद दुबे पुत्र रमाकांत दुबे, अनुभव यादव पुत्र केशव प्रसाद यादव, शेखर सिंह पुत्र शिवसागर सिंह, आनंद गोपाल कुंदन सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह, पंकज मिश्रा उर्फ गाना पुत्र सिद्ध नारायण मिश्रा, सूबेदार सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह पुत्र जगदीश बहादुर सिंह, विजय यादव पुत्र राम अजोर यादव और सभापति यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव हैं। इन सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की छूट है। इसके अलावा ये कहीं भी आ-जा नहीं सकते। ये सभी आज शाम छह बजे मतदान की समाप्ति तक घर के अंदर नजरबंद हैं। सभी के घरों पर निगरानी के लिए कैमरा और पुलिस बल लगाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *