छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू

0

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.) । आम चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर रविवार सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई। इस चरण में राजधानी दिल्ली की सभी सात, हरियाणा की सभी 10, उत्तर प्रदेश 14,  बिहार की आठ, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की आठ सीट शामिल हैं।
इन सीटों पर वोटिंग
1.दिल्ली- चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली
2. हरियाणा- अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़,  गुरुग्राम और फरीदाबाद
3.उत्तर प्रदेश- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही
4. बिहार- वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज
5. झारखंड-गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम
6. मध्यप्रदेश-मुरैना, भिंड, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, ग्वालियर और भोपाल
7.पश्चिम बंगाल-तामलुक, कांति, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पूर्णिया, बांकुरा और विष्णुपुर
2019 आम चुनाव के सात चरण हैं। पांच चरण का चुनाव हो चुका है। आखिरी सातवें चरण के लिए 19 मई को मतदान होना है। सभी नतीजे 23 मई की शाम तक आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *