लोकसभा चुनाव : सात राज्यों की 59 सीटों पर आज 10 करोड़ मतदाता करेंगे 979 उम्मीदवारों का फैसला

0

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। दिल्ली सहति सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान है।  छठे दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है।
मतदान के साथ केंद्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा।
इस चरण में कुल 10.18 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं।
लोकसभा चुनाव के इस चरण को बीजेपी के लिए कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि 2014 के चुनाव में बीजेपी ने इनमें से 45 सीटें जीतीं थीं जबकि तृणमूल कांग्रेस को आठ, कांग्रेस को दो और समाजवादी पार्टी और लोजपा को एक-एक सीट पर जीत मिली थीं।
बीजेपी ने 2014 के चुनाव में इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी, एकमात्र अपवाद आजमगढ़ था, जहां से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *