पाकिस्तान: ग्वादर में होटल पर बंदूकधारियों का हमला

0

पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर शहर में पांच सितारा पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर बंदूकधारियों ने हमला किया है.

ख़बरों के मुताबिक होटल से मेहमानों को निकाल लिया गया है, लेकिन सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच गोलीबारी हो रही है.

आशंका है कि होटल के कुछ कर्मचारी अभी भी होटल के भीतर हो सकते हैं.

बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर ज़ियाउल्लाह ने बीबीसी को बताया है कि पुलिस, फ्रंटियर कोर और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने होटल को अपने घेरे में ले लिया है.

उनका दावा है कि होटल में कोई विदेशी नागरिक हमले के वक्त मौजूद नहीं था.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *