राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस की दी बधाई

0

नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)।  रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश की तकनीकी क्रांति और उसको पावरफुल बनाने की याद में प्रतिवर्ष 11 मई को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 1998 के पोखरण टेस्ट की सालगिरह को चिह्नित करने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हमारे वैज्ञानिक समुदाय को बधाई। भारत विकास प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक के लिए एक गरिमामय अस्तित्व सुनिश्चित करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बधाई। हम 1998 में इस दिन अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धि को बहुत गर्व के साथ याद करते हैं। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने हमेशा एक मजबूत और सुरक्षित भारत सुनिश्चित किया है। हम राष्ट्रीय प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाते रहें।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, अटलजी और उनकी टीम की देशभक्ति व दूरदर्शिता की 1998 के परीक्षणों की सफलता में एक प्रमुख भूमिका है। उस महत्वपूर्ण समय में हमारे वैज्ञानिकों में अटलजी का अटूट विश्वास मूल्यवान साबित हुआ। इसने एक मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के अंतर को भी प्रदर्शित किया।
उल्लेखनीय है कि 11 मई को राजस्थान के पोखरण परीक्षण श्रृंखला में भारत ने दूसरी बार सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया। उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। दो दिन बाद देश में दो और परमाणु हथियारों का परीक्षण हुआ। इस परीक्षण के साथ ही भारत दुनिया के उन छह देशों में शामिल हो गया, जिनके पास परमाणु शक्ति है। इसी की याद में हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *