ऋतिक-टाइगर की फिल्म में आशुतोष राणा विलेन होंगे

0

मुंबई, 11 मई (हि स)। रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट्स आफ द ईयर की सिक्वल के हीरो टाइगर श्राफ इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर उनकी उत्सुक्ता इस बात को लेकर है कि पहली बार वे ऋतिक रोशन के साथ काम करने जा रहे हैं।
यशराज में बनने जा रही इस फिल्म को लेकर ताजा जानकारी ये मिली है कि आशुतोष राणा को मेन विलेन के रोल के लिए साइन किया गया है। एक दूसरी जानकारी के अनुसार, ऋतिक रोशन इस फिल्म में भारतीय सेना के अधिकारी के रोल में होंगे, जबकि टाइगर उनके जूनियर का रोल निभाने जा रहे हैं।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में वाणी कपूर मुख्य नायिका का रोल निभाने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरु होगी। पहले इस फिल्म को इस साल दीवाली पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन यशराज के सूत्र बताते हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाएगा और शूटिंग पूरी होने के बाद ही नई तारीख की अधिकारिक तौर पर घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *