25 मई से शुरू होगा नौतपा, नौ दिनों तक पड़ेगी जबरदस्त गर्मी

0

बीकानेर, 10 मई (हि.स.)। दिनों-दिन तेजी से बढ़ रही गर्मी से फिलहाल बीकानेर का तापमान 40 डिग्री के आसपास है। अब रोहिणी नक्षत्र 25 मई को शुरू हो रहा है और बताया जा रहा है कि इस बार यह नक्षत्र 8 जून तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र जब लगता है तो सूरज के तेवर प्रचंड रहते हैं और धरती का तापमान भी तेजी से बढ़ जाता है।
शहर के ज्योतिर्षियों के मुताबिक  नौतपा इस साल 25 मई को सुबह 10:33 बजे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ शुरू हो जाएगा और 3 जून को नौतपा का आखिरी दिन होगा। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग होने से भी धरती के तापमान में इजाफा होता है। साल में एक बार रोहिणी नक्षत्र की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है। यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन शुरू के पहले चन्द्रमा जिन 9 नक्षत्रों पर रहता है वह दिन नौतपा कहलाते हैं। इसका कारण इन दिनों में गर्मी अधिक रहती है। मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कम हो जाती है और इससे धूप और तेज हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *