भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया- ए को 3-0 से दी मात

0

पर्थ, 10 मई (हि.स.)।ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया-ए को 3-0 से शिकस्त दी।
भारत की तरफ से स्ट्राइकर सुमित कुमार जूनियर ने दो और ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने एक गोल किया। इस मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की, जिसका फायदा भी उसे मिला। मैच के छठे मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कार्नर मिला और अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने उसे गोल में बदलकर भारत तो पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मैच के 12वें मिनट में सुमित कुमार जूनियर ने कप्तान मनप्रीत सिंह के बेहतरीन पास की बदौलत शानदार मैदानी गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।
इस गोल के अगले ही मिनट में आकाशदीप सिंह की मदद से सुमित ने एक और गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 13 मई को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम से खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *