अमेरिका-चीन में व्यापार वार्ता विफल, रात से लगेगा सीमा कर

0

वाशिंगटन, 10 मई (हि.स.)। अमेरिका और चीन के बीच कारोबारी युद्ध शुरू हो गया है। इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही व्यापार वार्ता में गुरुवार को गतिरोध पैदा होने से किसी सिरे नहीं चढ़ सकी।
नतीजतन शुक्रवार रात 12  (भारतीय समया के मुताबिक शनिवार दोपहर साढ़े बारह ) बजे अमेरिकी पोर्ट पर आने वाले 200 अरब डालर के चीनी आयातित माल पर सीमा शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
ट्रम्प प्रशासन निकट भविष्य में चीन से आयातित 325 अरब डालर पर सीमा शुल्क लगाने की तैयारियां कर रहा है। इससे अमेरिका में चीनी माल के दामों में वृद्धि होगी, जिसका भार आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि बीजिंग की ओर से वार्ता में सहयोग नहीं देने के बाद अब उनके पास चीन से आयातित सभी माल और सेवाओं पर 10 से 25 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने के सिवा कोई चारा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि चीनी माल पर सीमा शुल्क लगाए जाने से अमेरिका में अरबों डालर की वृद्धि होगी। गुरुवार की शाम ट्रेज़री सचिव मनुचिन और व्यापार प्रतिनिधि लिट्जर व्हाइट हाउस में ट्रम्प से मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *