श्रीलंका में सोशल मीडिया पर अस्थायी रूप से लगा प्रतिबंध

0

कोलंबो, 06 मई (हि.स.)। सिंहाली समुदाय के लोगों और अल्पसंख्यक मुस्लिमों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद ऐतिहात के तौर पर श्रीलंका प्रशासन ने सोमवार से अस्थायी रूप से सोशल मीडिया, जैसे फेसबुक, वॉट्सअप और वाइबर पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों से मिली है।।
हालांकि इन दो समुदायों के बीच हुए तनाव के बाद नेगेंबों में लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन सरकार सतर्कता बरत रही है।विदित हो कि 21 अप्रैल के बाद यह दो समुदायों के बीच हुई हिंसा की यह पहली घटना थी।
ल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को एक के बाद एक हुए धमाकों के बाद दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था और 30 अप्रैल को हटा लिया था। अब फिर से प्रतिबंध लगाया गया है।
पुलिस के प्रवक्ता एस पी रुवन गुनासेकरा ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण हो जाने के बाद सोमवार सुबह सात बजे नेगेंबो से कर्फ्यू हटा लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *