आंध्र प्रदेशः चक्रवाती तूफान फानी से 58 .61 करोड़ का नुकसान

0

No

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 05 मई (हि.स.)। चक्रवाती तूफान फानी के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा चलने के कारण भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान हजार नागरियल के पेड़ उखड़ गए और कृषि व बागवानी को इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
सरकार की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में तकरीबन 58.61 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर श्रीकाकुलम जिले में पड़ा है। राज्य सरकार ने दावा किया है कि चक्रवाती तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 218 मोबाइल टावरों की मरम्मत की जा चुकी है। इसके अलावा 732 गांवों में से 660 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।
आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव एल.वी. सुब्रमण्यम ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को तूफान से हुए नुकसान की जानकारी दी। आधिकारिक रूप से इसबात की पुष्टि की गई कि तूफान से अबतक राज्य के 304 घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *