श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने बुर्का और नकाब पर लगाया प्रतिबंध

0

,29 अप्रैल (हि.स.)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर ऐतिहासिक कदम उठाया है जिसके तहत चेहरा ढकने वाले सभी परिधानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध तत्कालीन प्रभाव से सोमवार को लागू कर दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।


उल्लेखनीय है कि ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में राजधानी कोलंबो और आसपास के इलाके में आठ धमाके हुए थे जिसमें ढाई सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और पांच सौ से अधिक लोग घायल हो गए।

समाचार पत्र डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका सरकार के इस फैसले का असर बुर्का और नकाब पहनने वाली महिलाओं पर भी पड़ेगा। यह फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी है।

श्रीलंका सरकार ने कहा कि चेहरा ढकने वाली ऐसी कोई भी चीज जिससे किसी शख्स को पहचानने में दिक्कत होती है उसे आपातकालीन प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित किया जाता है।

सरकार का कहना है कि चेहरा ढकने से पहचान करने में दिक्कत पैदा होती है। नकाबपोश व्यक्ति राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से लगाया गया है। किसी को भी अपना चेहरा नहीं ढकना चाहिए ताकि सुरक्षा एजेंसियों को उसकी पहचान में दिक्कत हो।

इस फैसले के साथ ही श्रीलंका सरकार एशिया, अफ्रीका और यूरोप में उन चंद देशों के समूह में शामिल हो गया है जिन्होंने आतंकी हमले को रोकने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं। विदित हो कि चाड, कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *