चाबहार बंदरगाह पर भारत की बढ़त, समर्थन में अमेरिका

0

No

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। ईरान के चाबहार बंदरगाह को लेकर अमेरिका खुलकर भारत के समर्थन में उतरा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार को बयान जारी कर भारत से कहा है कि चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। चाबहार परियोजना में भारत का भारी-भरकम निवेश है। बहरहाल, भारत को सतर्क होकर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि अमेरिका अधिक भरोसे के योग्य नहीं।
विदित हो कि भारत का खाड़ी के देशों के साथ व्यापार बढ़ाता जा रहा है। इस क्रम में चाबहार बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) का आरंभिक बिंदु है। आईएनएसटीसी मध्य एशिया के लिए भारत की योजना के केंद्र में बना हुआ है और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी रूस, ईरान तथा अन्य देशों के लिए अपना निर्यात बढ़ाने की संभावना तलाश रहे हैं।
चाबहार बंदगाह भारत के लिए आर्थिक और कूटनीतिक मामले में बढ़त दिलाने वाला है। इस व्यापारिक बंदरगाह पर भारत की मजबूत दखल से पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। खाड़ी देशों में बढ़ते व्यापार और रणनीतिक पहल के चलते अमेरिका के पास फिलहाल भारत के समर्थन के अलावा कोई और रास्ता नहीं। बहरहाल, भारत को सतर्क होकर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि अमेरिका अधिक भरोसे के लायक नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *