परमाणु अप्रसार संधि से अलग होने पर विचार कर रहा ईरान

0

No

-अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में ईरान का कठोर कदम
दुबई/नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने रविवार को कहा कि अमेरिका के प्रतिबंध के जवाब में हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं। इन विकल्पों पर देश विचार कर रहा है। इनमें से एक विकल्प परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) को छोड़ना भी शामिल है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वर्ष 2015 में विश्व शक्तियों के साथ हुए ईरान परमाणु समझौते से गत वर्ष अपने देश को अलग कर दिया था। इसके बाद से अमेरिका ने इस्लामिक देश के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए। वॉशिंगटन ने सोमवार को घोषणा की कि वह प्रतिबंधों में ईरान से कच्चा तेल खरीदने के लिए कुछ देशों को दी गई छूट को खत्म कर रहा है। इधर, ईरानी जनरल ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के साथ बातचीत चल ही रही थी कि ईरान के एलीट रिवॉल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
ईरान के शीर्ष जनरल ने चेतावनी दी कि तेहरान को किसी प्रकार के परेशानियों सामना करना पड़ा तो वह सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होरमुज जलसंधि मार्ग को बंद कर सकता है। उन्होंने कहा यदि हमारे तेल के जहाज जलसंधि से नहीं जाएंगे तो अन्य देशों के तेल के जहाज भी जलसंधि से व्यापार नहीं कर पाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *