मोजाम्बिक में तूफान का कहर, ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह

0

No

-अब तक तीन लोगों की मौत, लाखों लोग प्रभावित
जोहान्सबर्ग/नई दिल्ली, 28 अप्रैल (हि.स.)। मोजाम्बिक में अभी भी तूफान का कहर थमा नहीं है। इसलिए मोजाम्बिक के अधिकारियों ने शनिवार को कहा है कि नदियों के किनारे रहने वाले नागरिक ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। तूफान केनेथ से देश के उत्तर में बहने वाली दो नदियों के किनारे पर बसे लोगों को सावधान किया गया है।
बता दें कि उत्तरी मोजाम्बिक में चक्रवाती तूफान केनेथ के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस तटीय देश में गत एक महीने पहले इडाई तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। इस क्रम में गुरुवार को श्रेणी-4 चक्रवात के आने से कोमोरोस द्वीप पर 220 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। करीब छह लाख से अधिक लोग तूफान केनेथ की जद में हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *