लखनऊ पहुंची 37 इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन की तैयारियां शुरू

0

लखनऊ, 27 अप्रैल (हि.स.)। सिटी परिवहन ने लखनऊ पहुंची 37 इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए 30 अप्रैल तक दुबग्गा में चार्जिंग प्वाइंट बनकर तैयार हो जाएगा।
सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलैन ने शनिवार को बताया कि मई में 37 एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई है। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से लखनऊ के हिस्से में आई सभी 40 एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसें लखनऊ पहुंच गई है। 40 में से तीन इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें पहले से आलमबाग से विराजखंड गोमतीनगर तक चल रही है। फिलहाल 37 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का परिवहन अधिकारियों ने भौतिक निरीक्षण भी कर लिया है। टाटा कंपनी की ओर से तीन से चार दिन में इन बसों को सिटी परिवहन को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक दुबग्गा में इलेक्ट्रिक सिटी बसों का चार्जिंग प्वाइंट बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर प्वाइंट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल राजधानी लखनऊ के छह रूटों पर मई से यात्रियों का इलेक्ट्रिक सिटी बसों की ​सुविधा मिलने लगेंगी।
दरअसल, लखनऊ में वर्ष 2018 में ही इलेक्ट्रिक सिटी बसों को चलाने की योजना थी, लेकिन समय से बसों की सप्लाई न होने के कारण संचालन काफी लेट हो गया है। इसके लिए टाटा कंपनी जिम्मेदार है। देरी करने के लिए टाटा कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *