सीजेआई मामला: जांच कमेटी के समक्ष पेश हुई यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सुप्रीम कोर्ट की पूर्व कर्मचारी

0

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सुप्रीम कोर्ट की पूर्व कर्मचारी शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी के समक्ष पेश हुई। जस्टिस एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली इस तीन सदस्यीय जांच पैनल में जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस इंदु मल्होत्रा शामिल हैं।

महिला के साथ एक वकील भी था लेकिन वो कार्यवाही का हिस्सा नहीं था। कोर्ट की ये इन-हाउस कार्यवाही है, इसलिए इसमें पक्षकार की ओर से किसी वकील का प्रतिनिधित्व जरूरी नहीं होता है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब इस महिला ने सुप्रीम कोर्ट के 22 जजों को पत्र लिखकर शिकायत की। इस शिकायत की खबरें कुछ वेबसाइट्स में भी छपी थीं। उसके बाद चीफ जस्टिस ने 20 अप्रैल को इस मामले पर आपात सुनवाई की थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *