भाजपा में शामिल हुए पंजाबी गायक दलेर मेहंदी

0

No

नई दिल्ली, 26 अप्रैल  पंजाबी गायक दलेर मेहंदी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने यहां पार्टी कार्यालय में पटका पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद थे। दलेर मेहंदी को भाजपा में शामिल कराने के पीछे हंसराज हंस की भूमिका को अहम माना जा रहा है।
दलेर मेहंदी पंजाबी गायक होने के साथ-साथ भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस के समधी भी हैं। हंसराज हंस के पुत्र नवराज हंस और दलेर मेहंदी की पुत्री अवजीत कौर की 2017 में शादी हुई थी। दलेर मेहंदी के भाजपा में शामिल होने के मौके पर उनके दामाद नवराज हंस भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *