आप’ का चुनाव घोषणा-पत्र जारी, ‘दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा’ पर फोकस

0

No

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली का घोषणा-पत्र जारी किया। पार्टी ने इसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग को प्रमुख मुद्दा बनाया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह चुनाव किसी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को उसका हक दिलाने के लिए वह कुछ भी करेंगे।
केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने का लाभ गिनाते हुए कहा कि दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी। दिल्ली के 85 प्रतिशत बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सरकार के अंदर आएगा फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी। दिल्ली सरकार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का अधिकार मिल जाएगा।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे चुनाव घोषणा पत्र से जनता यह जान सकेगी की कैसे अन्य देशों की राजधानियों को भी पूर्ण राज्य का दर्जा मिला हुआ है और सारे अधिकार वहां की चुनी हुई सरकार के पास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो हमारा जनलोकपाल बिल पास हो गया होता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *