शंघाई शहर में फाइव-जी, अब मिनटों काम सेकेड़ों में

0

शंघाई/नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। चीन ने हाल ही में अमेरिका सहित दुनिया भर को पीछे छोड़ता हुआ फाइव-जी को अपनाने वाला पहला देश बन गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन का शंघाई शहर फाइव-जी कवरेज और ब्राडबैंड गिगाबिट नेटवर्क अपनाने वाला दुनिया का पहला जिला बन गया है। इसमें फाइव-जी नेक्सट जेनरेशन की सेल्यूलर तकनीक शामिल है। इससे अब सौ गुना तेज डाउनलोडिंग स्पीड मिल रही है।
चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली की खबर के अनुसार शंघाई के हांगकोउ में फाइव-जी सुविधा की शुरुआत हुई है। इस सुविधा के लिए गत चार महीनों प्रयास किया जा रहा था। इसके तहत जिले में कई फाइव-जी बेस स्थापित किया गया। तैयारी पूरी होने के बाद शंघाई के वाइस-मेयर वु क्विंग ने पहले फाइव-जी फोल्डेबल फोन हुआवेई मेट एक्स से फाइव-जी पर पहला वीडियो कॉल किया।
फाइव जी सर्विस शुरू होने के फायदे का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अब जिस फिल्म को आप मिनटों में डाउनलोड करते हैं, उसे फाइव-जी आने के बाद सेकेंडों में डाउनलोड कर सकेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *