प्रिया प्रकाश की प्रेम कहानी

0

मुंबई, 24 अप्रैल (हि स)। केरल की रहने वाली प्रिया प्रकाश पिछले साल उस वक्त मीडिया की सनसनी बनी थीं, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक गाने में आंख मारती नजर आती हैं। ये गाना उनकी पहली फिल्म का था। इस फिल्म में उनके हीरो अब्दुल रऊफ थे। अब कहा जा रहा है कि अब्दुल के साथ प्रिया प्रकाश की प्रेम कहानी आगे बढ़ रही है। इसका संकेत अब्दुल के जन्मदिन पर देखने को मिला, जब सोशल मीडिया पर अब्दुल के नाम लिखे जन्मदिन संदेश में प्रिया प्रकाश ने दिल खोलकर अपने जज्बातों का इजहार किया। इस संदेश को पढ़कर कोई भी समझ सकता है कि प्रिया प्रकाश अपनी इस प्रेम कहानी को लेकर गंभीर हैं। दूसरी ओर, अब्दुल रऊफ के लिए भी कहा जाता है कि प्रिया प्रकाश के साथ संबंधों को लेकर वे भी गंभीर हैं। दोनों के कामन दोस्तों का कहना है कि अभी दोनों का ध्यान अपने कैरिअर पर है, लेकिन आने वाले वक्त में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिछले साल चर्चा थी कि बालीवुड की एक बड़ी फिल्म कंपनी ने प्रिया प्रकाश को हिंदी फिल्मों में लांच करने की पेशकश की थी, लेकिन बाद में बात नहीं जमी। प्रिया प्रकाश ने श्रीदेवी के नाम से एक हारर फिल्म में काम किया। इस फिल्म के टाइटल पर निर्माता बोनी कपूर ने एतराज किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *