भारत से टाइगर का विशेष रिश्ता

0

मुंबई, 23 अप्रैल (हि स)। सलमान खान की ईद पर आने वाली फिल्म भारत में वैसे तो टाइगर श्राफ नहीं हैं, लेकिन फिर भी इस फिल्म के साथ उनका एक खास रिश्ता जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में जहां एक तरफ उनके पिता जैकी श्राफ ने काम किया है, वहीं उनकी घोषित गर्लफ्रेंड दिशा पतानी भी इस फिल्म का हिस्सा है। भारत का ट्रेलर सोमवार को सोशल मीडिया पर लांच हुआ, तो इसे लाखों लोगों ने देखा है और टाइगर से जब इस ट्रेलर को लेकर पूछा गया, तो उनके चेहरे के भाव बदल गए। उन्होंने पहले कहा कि ये एक शानदार ट्रेलर है, जिसमें दर्शकों की पसंद के सारे मसाले हैं। टाइगर श्राफ ने फिल्म के ट्रेलर की तो तारीफ की, लेकिन अपने पिता और दिशा पतानी को लेकर वे पहले खामोश हो गए और फिर धीरे से बोले, ये सिर्फ ट्रेलर है। मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्म में दोनों ने अच्छा काम किया होगा। अभी तक इस बात को लेकर सस्पेंस है कि भारत में जैकी और दिशा पतानी के रोल क्या हैं, क्योंकि भारत का पहला ट्रेलर सलमान पर ही फोकस है। ईद पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है और सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री की कंपनी ने इस फिल्म का निर्माण किया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *