बिहारी बाबू का विरोध जारी, सदाकत आश्रम में लगे शत्रुघ्न गो बैक के नारे

0

पटना, 22 अप्रैल (हि.स.)। बिहारी बाबू का कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद से विरोध भी शुरू हो गया है। विरोध का आज दूसरा दिन था। इससे पहले रविवार को कुछ लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा का सदाकत आश्रम में विरोध करते हुए वापस जाओ- वापस जाओ के नारे लगाए थे। शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ने पटना साहिब से अपना प्रत्याशी बनाया है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को टिकट दिए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में हंगामा किया। हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता शत्रुघ्न सिन्हा को पैराशूट उम्मीदवार और खोटा सिक्का बताया और पार्टी आला कमान से टिकट वापस लेने की मांग की।
हंगामा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा को राजद और लालू का एजेंट बताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा गो बैक के नारे लगाए। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ भी नारेबाजी की और उनको भी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि हमारा विरोध शत्रुघ्न सिन्हा का नाम वापस लेने तक जारी रहेगा। इधर, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एच के वर्मा ने हंगामा करने वाले लोगों को बाहरी करार देते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर कुछ लोग पार्टी कार्यालय में आकर हंगामा कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *