आईपीएल में 150 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने डिविलियर्स

0

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार रात खेले गए मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। चेन्नई के खिलाफ डिविलियर्स का आईपीएल में यह 150वां मैच था। आईपीएल में इतने मैच खेलने वाले डिविलियर्स पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।
डिविलियर्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। इस सूची में उनके बाद मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड का नंबर है। पोलार्ड ने आईपीएल में 142 मैच खेले हैं।
उल्लेखनीय है कि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के 48 गेंदों पर बनाए गए आतिशी 84 रनों के बावजूद एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हरा दिया। बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *